कुण्डेरा थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी से वाहन भी जप्त किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिेकारी रामवीर सिंह ने गश्त के दौरान गैर सायल दिलखुश पुत्र रामकिशन निवासी पढ़ाना थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर कोे शेरपुर रोड़ पर शराब के नशे में कार चलाने के आरोप में एमवी एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

वहीं पुलिस ने इस दौरान एमवी एक्ट में कार भी जप्त की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी रामवीर सिंह, कांस्टेबल ब्रजकिशोर, कांस्टेबल महबूब खां, कांस्टेबल श्रवण आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया