कुण्डेरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी रामवीर सिंह ने बताया की मंगलवार को गश्त के दौरान सहायक उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान मय जाप्ता के द्वारा मनीष कुमार मेहरा पुत्र राजेश कुमार मेहरा निवासी त्रिलोक नगर, श्यामदास बालाजी के पास गंगापुर सिटी थाना उदई मोड़ जिला सवाई माधोपुर को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर थाना कुण्डेरा पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया