सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के आदेशानुसार जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं प्रभावी गश्त करने के आदेशों की पालना में आज बुधवार को जिले के विभिन्न पुलिस थानों द्वारा कार्रवाई की गई। मानटाउन थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में नरेश पुत्र बाबूलाल निवासी आदर्श नगर बी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गैरसायल को एसडीएम सवाई माधोपुर के समक्ष दिनांक 22.02.2023 को पेश किया जावेगा।

इसी प्रकार उदेई मोड़ थाना पुलिस ने अमित उर्फ पंकज पुत्र गिर्राज प्रसाद निवासी गणेश नगर कल्याणजी मंदिर के पास गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने करण सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी दलेल सिंह जी का खेडा थाना मंगरोप जिला भीलवाडा को चौथ का बरवाड़ा कस्बे में उत्पात मचाते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया