Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सूरवाल थाना पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए तीन जनों को किया गिरफ्तार

सूरवाल थाना पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अशोक, दूजीराम एवं मनराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं राजवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी मय जाप्ता द्वारा गत दिनांक 25.02.2023 को बन्धा गांव में अशोक पुत्र सीताराम निवासी बनोठा व दूजीराम पुत्र हाथीराम निवासी बंधा थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर शराब के नशे में मदहोश होकर उत्त्पात मचा रहे थे जिससे आने जाने वाले राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

 

Surwal police station arrested three people for creating ruckus under the influence of alcohol.

 

जिस पर दोनों आरोपियों को समझाईश करने पर नहीं मानने पर संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु आईपीसी में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार भगवतगढ़ गांव में मनराज पुत्र प्रहलाद निवासी भगवतगढ़ थाना सूरवाल शराब पीकर सड़क पर उत्पात मचा रहा था। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। जिस पर समझाईश की गई लेकिन फिर भी नहीं मानने पर संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु 510 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी, सहायक उपनिरीक्षक रामराज,  कांस्टेबल जितेन्द्र, कांस्टेबल भरत जोशी एवं कांस्टेबल चालक शैतान आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !