Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बद्रीनाथ धाम के बर्फानी बाबा अमृतानंद पहुंचे सवाई माधोपुर

बद्रीनाथ धाम में बर्फानी बाबा के नाम से प्रसिद्ध बाबा अमृतानंद गिरी जी अपने भक्तो के बुलावे पर सवाई माधोपुर पहुंचे। बाबा के माधोपुर में खास अनुयायी समाज सेवी विप्र संगठनों से जुड़े सेवानिवृत्त अध्यापक मोहन लाल कौशिक एवं समाज सेवी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि बर्फानी बाबा का दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन पर गाजेबाजे से भावभीना स्वागत किया गया।

 

उन्होंने बताया की बाबा ने दो दिन में जिले के अनेक धार्मिक स्थलों पर देव दर्शन किए। बाबा का शिवाड़ में घुश्मेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सहित ट्रस्ट पदाधिकारियों ने चौथ का बरवाड़ा में माता जी के ट्रस्ट पदाधिकारियों के अलावा अन्य कई जगह बाबा के अनुयाइयों ने आशिर्वाद प्राप्त कर स्वागत किया।

 

Barfani Baba Amritanand of Badrinath Dham reached Sawai Madhopur

 

विप्र फाउंडेशन की प्रभा शर्मा ने बताया कि बाबा ने रविवार को उनके निवास पर विप्र महाकुंभ के पोस्टर का विमोचन कर समाज के लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। श्री बद्रीनाथ मंदिर के पश्चिम भाग में नीलकंठ पर्वत की तलहटी पर बर्फानी बाबा के नाम से प्रसिद्ध अमृतानंद बाबा से आज रूबरू बात करने पर उन्होंने बताया कि उनका जन्म नवंबर 1975 में बौद्ध गया के सलैया में हुआ था। उन्होंने बताया की गांव में दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद वे बंगाल चले गए और उन्होंने वहा तकनीकी इंजीनियर की पढ़ाई की।

 

कम उम्र में पहले माता जी फिर पिता का निधन हो गया। इस दौरान उन्होंने अन्य भाई बहिनों को छोड़कर अपने गुरू शिवनाथ गिरी जी के साथ बदरीकाश्रम जाने का निर्णय लिया। वहां जाने के बाद उन्होंने 12 साल लगातार बर्फ में रहकर तप किया और तब से वे धाम में साधना में लीन हैं। मंदिर के कपाट बंद होने पर वे अपने भक्तों के जाकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं। उसी क्रम में बाबा इन दिनों सवाई माधोपुर में प्रवास कर रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !