Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला स्तरीय कृषक सेमीनार हुआ आयोजित

उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अन्तर्गत संरक्षित खेती का महत्व आवश्यकता एवं चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक सेमीनार का आयोजन अतिरिक्त निदेशक कृषि भरतपुर संभाग देशराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में फूल उत्कृष्टता केन्द्र, सवाई माधोपुर में हुआ। कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने संरक्षित खेती की आवश्यकता एवं चुनौतियों पर चर्चा करते हुए किसानों से कहा कि वे खेती के उन्नत तरीके अपनाने के साथ-साथ प्रसंस्करण इकाईयां भी स्थापित करें।

 

District level farmers seminar was organized in sawai madhopur

उन्होंने कहा कि जिले में अमरूद उत्पादक की क्षमता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा यहां अमरूदों का एक्सीलेन्स सेन्टर एवं प्रोसेसिंग यूनिट भी जल्द स्थापित किया जाएगा, जिससे यहां की अमरूद उत्पादक किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर मुख्य संवर्धन के तरीके किसानों को सिखाये जाएंगे। उन्होंने उद्यान विभाग की ओर से संरक्षित खेती के लिए उपस्थित कृषकों को अनुदान सुविधाओं का लाभ लेने के लिए राज किसान पोर्टल पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को फल, सब्जी एवं फूलों की खेती को अपनाकर आमदनी बढ़ाने की बात कही।

 

 

 

 

इन्टर नेशनल हॉर्टिकल्चर एसोशिएसन एण्ड ट्रेनिंग सेन्टर जयपुर के ट्रेनर डॉ. एस.एन. चौधरी ने संरक्षित खेती की तकनीकों पर आधारित पावर पोइंट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत करते हुए किसानों को प्रोडेक्शन टेक्नोलोजी का प्रशिक्षण दिया। राजस्व कृषि अनुसंधान संस्थान जयपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. हेमराज गुर्जर ने अमरूद एवं सब्जियों के निमोटोड की समस्या का निदान बताया।

 

उप निदेशक उद्यान चन्द्रप्रकाश बड़ाया ने बताया कि सेमीनार में 105 कृषकों ने भाग लिया। मंच संचालन कृषि पर्यवेक्षण सुरेश स्वर्णकार ने किया। सेमीनार के दूसरे दिन नर्सरी प्रबंधन एवं भ्रमण करवाकर कृषकों को प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि रामराज मीना, एस.के. सिंह, के.एल. मीना सहित दूरदर्शन जयपुर के वीरेन्द्र उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !