त्रिनेत्र गणेश मंदिर के महंत ब्राह्मण समाज के संरक्षक संजय दाधीच से ब्राह्मण महापंचायत 19 मार्च की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राजस्थान युवा बोर्ड के सदस्य एवम विप्र सेना के संरक्षक सुनील शर्मा (शेरपुर) का सानिध्य मिला। इस दौरान महंत दाधीच ने तन, मन, धन से इस कार्यक्रम में सहयोग का विश्वास दिलाया।

विप्र सेना के संरक्षक पंडित सुनील शर्मा ने ब्राह्मण समाज के युवा, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम मातृ शक्ति से अधिक से अधिक संख्या में 19 मार्च को ब्राह्मण महापंचायत में जयपुर चलने का आव्हान किया। विप्र सेना जिलाध्यक्ष रितेश भारद्वाज ने बताया है की सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र से 10 बस महापंचायत में जा रही है। सभी समाज बंधु अपने अपने क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर 19 मार्च ब्राह्मण महापंचायत में अपनी सहभागिता के लिए अपील की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया