Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान पुलिस ने नेता के खिलाफ अश्लील लोकगीतों के आरोप में यूट्यूबर समेत 5 को दबोचा

राजस्थान पुलिस ने प्रदेश के एक प्रमुख राजनेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और अपमानजनक शब्दों वाले लोकगीत अपलोड करने के आरोप में एक यूट्यूबर समेत पांच जनों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस के हवाले कर दिया है। हालांकि सवाई माधोपुर पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

लोकगीत रविवार को यूट्यूब पर अपलोड किया गया और कुछ ही समय में वायरल हो गया। इस मामले में जयपुर के सोडाला थाने, दौसा के नंगल राजावतान और सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाने में तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही तीनों जिला पुलिस अधीक्षक को पुलिस मुख्यालय द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

rajasthan police arrested 5 including youtuber for obscene folk songs against the leader

 

अपर आयुक्त जयपुर कैलाश बिश्नोई ने जानकरी देते हुए बताया कि आरोपी चरत लाल मीणा निवासी दौसा को सोडाला थाने में हिरासत में ले लिया गया है।  फिलहाल उससे जयपुर में पूछताछ की जा रही है। दौसा के एसपी संजीव नैन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक यूट्यूब वीडियो वायरल करने के मामले में रविवार को विश्राम मीणा, नांगल राजावतन और विश्राम मीणा को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 

साथ ही यूट्यूबर विक्रम मीणा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस पर सवाई माधोपुर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि चौथ के बरवाड़ा थाने की टीम ने यूट्यूबर मनराज उर्फ प्रह्लाद मीणा को गिरफ्तार किया है। (आईएएनएस)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !