चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने मानव तस्करी कर वैश्यावृत्ति करवाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दिलीप कर्मावत पुत्र गुड्डू निवासी रामगढ की ढाणी, आदलवाडा कलां, चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशू शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के निर्देशन में थाने दर्ज मुकदमे में कई महिनों से फरार चल रहे आरोपी दिलीप कर्मावत पुत्र गुड्डू निवासी रामगढ की ढाणी, आदलवाडा कलां चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर को गत गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, श्योप्रकाश कांस्टेबल, विनोद कुमार, सुरेश कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल एवं गोरधन सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया