उदेई मोड़ थाना पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार आरोपी रवि कुमार पुत्र अमरसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा वांछित आरोपियों की तलाश एवं धरपकड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है।

जिसके तहत सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द, वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी विजय कुमार सांखला के सुपरविजन में सहायक उप निरीक्षक कमल प्रसाद के नेतृव में गठित टीम ने थाने पर दर्ज प्रकरण आईपीसी में करीब दो साल से चल रहे फरार आरोपी रवि कुमार पुत्र अमरसिंह मीना निवासी करीरी टोडाभीम जिला करौली को फव्वारा चौक गंगापुर सिटी से दबिश देकर गिरफतार किया गया है। आरोपी 2 साल से फरार चल रहा था।
इस कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक कमल प्रसाद, जितेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल, दिलीप सिंह कांस्टेबल, विजय सिंह कांस्टेबल, गोविन्द सिंह कांस्टेबल, राजाराम कांस्टेबल एवं बनवारी लाल कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया