Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

गैंगस्टर रोहित गोदारा के फेसबुक पेज को फॉलो करने पर एक युवक गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन गार्जियन के तहत सोशल मीडिया पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के फेसबुक पेज को फॉलो करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिलखुश मीना पुत्र मुकेश मीना निवासी तारनपुर मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मलारना डूंगर राजकुमार मीना के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व सीओ सिटी सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

 

Youth arrested for following gangster Rohit Godara facebook page in malarna dungar sawai madhopur

 

 

उन्होंने बताया की पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन गार्जियन के अन्तर्गत सोशल मीडिया पर आपराधिक व्यक्तियों के फेसबुक, वाटसएप व इंस्टाग्राम को लाइक व फॉलो करने के तहत पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आईटी सेल से कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर से दिलखुश मीना निवासी तारनपुर द्वारा गैगस्टर रोहित गोदारा के फेसबुक पेज को फॉलो करने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर से सूचना प्राप्त होने पर दिलखुश मीना पुत्र मुकेश मीना निवासी तारनपुर मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन गार्जियन के तहत गैगस्टर रोहित गोदारा के फेसबुक पेज को फॉलो करने पर सीआरपीसी में गिरफ्तार किया है।

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी मलारना डूंगर राजकुमार मीना, मदनलाल हेड कांस्टेबल, तेजराम सिंह कांस्टेबल, हरवीर सिंह कांस्टेबल एवं सन्तोष कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !