Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बाल कल्याण समिति ने किया शेल्टर होम का औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर बाल कल्याण समिति द्वारा मीणा कॉलोनी स्थित ओपन शेल्टर होम का आज शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान समिति सदस्य अंकुर गर्ग एवं बाबूलाल राजौरा ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर ऑनलाइन निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर सबमिट की। समिति सदस्य अंकुर गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा समय-समय पर अलग-अलग समिति सदस्यों द्वारा जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश मिले हुए है।

 

इसी कड़ी में मीणा कॉलोनी स्थित मर्सी ओपन शेल्टर होम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में बच्चों को दी जा रही सुविधाएं, बच्चों के खान-पान आवास की व्यवस्थाएं, संस्था भवन में साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। गृह में लाभान्वित हो रहे बच्चों में आ रहे सुधार एवं स्टाफ तथा बच्चों के बीच परामर्श एवं तालमेल को लेकर वार्ता की गई।

 

Child welfare committee did surprise inspection of shelter home in sawai madhopur

 

इस दौरान संस्था में 7 बच्चे उपस्थित पाए गए बच्चों से संवाद करते हुए उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही बच्चों को दिये जा रहे शिक्षण-प्रशिक्षण आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। संस्था के स्टाफ द्वारा समय-समय पर बच्चों से परामर्श करने, उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान संस्था में बच्चों के लिए व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई गई।

 

वहीं बच्चों के लिए अन्य प्रकार की खेलकूद और बच्चों की मांग पर विशेष भोजन की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के दौरान संस्था में मुकेश वर्मा, अलकनन्दा त्रिवेदी, निशा त्रिवेदी, अभिशेष सैनी, हनुमान सैनी से संस्था में रिकॉर्ड संधारण, बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी देने एवं दिनचर्या के बारे में और जानकारी देकर प्रेरित करने की बात कही। वहीं समिति सदस्य बाबूलाल राजोरा ने किचन में रसाईयां रामरती से भोजन के बारे में जानकारी ली एवं भोजन का स्वाद जांचा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !