बाइक से 12 किलोमीटर का सफर तय कर मरीज को ब्लड दान कर युवक ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। लोरवाड़ा इमाम चांद मोलाना और जटवाड़ा कलां इमाम वसीम मौलाना ने बारिश के मौसम के बीच बाइक से 12 किलोमीटर का सफर तय कर अनजान मरीज को ब्लड दान करने पहुंचे।

ग्रुप के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मुराडिया ने बताया कि सवाई माधोपुर सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड उपलब्ध नहीं होने की वजह से भर्ती पीड़ित मरीज के परिवार के सदस्य में कोई भी ब्लड देने योग्य नहीं था। तब उनके परिजनों का संपर्क नो मोर एंड ग्रुप साथियों से हुआ।
जिस पर ग्रुप के सदस्य मरीज की जान बचाने के लिए बाइक से सरकारी अस्पताल के लिए रवाना हुआ। करीब 4 बजे ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। जिससे मरीज की जान बचाई गई। मरीज के परिजनों ने ग्रुप का आभार जताया। इस दौरान ग्रुप के सदस्य शकील खान, शाहरुख खान, पिंटू सिंह गंभीरा आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया