Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लोकेंद्र सिंह कालवी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

सर्वसमाज ने दी लोकेंद्र सिंह कालवी को श्रद्धांजलि
श्री राजपूत करणी सेना के शीर्ष संस्थापक ठाकुर लोकेंद्र सिंह कालवी के स्वर्गवास के उपरांत करणी सेना द्वारा पूरे देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखे जा रहे हैं। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आज रविवार को सांय 3 बजे से राजपूत हॉस्टल सवाई माधोपुर में राजपूत समाज के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है जिसमे सभी समाज के सैकड़ों लोग पधारे।
महाराज नरेंद्र सिंह ने बताया कि कालवी साहब ने बिना किसी राजनीतिक पद पर होते हुए भी सर्व समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह खिजुरी ने बताया कि कालवी साहब ने करणी सेना को पूरे देशभर में पहचान दिलवाई और कई युवाओं को राजनीति से जोड़ा।
Tribute meeting organized on the death of Lokendra Singh Kalvi in sawai madhopur
भवानी मीणा ने बताया कि कालवी साहब ने सभी समाजों को साथ लेकर चलने का रास्ता अपनाया इसलिए सभी समाज के लोगों में राजपूत समाज के प्रति आज भी विश्वास कायम है। श्रद्धांजलि सभा में सभी सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुर्जर नेता वीरेंद्र धाबाई, धर्मेंद्र सिंह, चिंटू भेडोला, किशन देव सिंह बपुई, हेमंत सिंह चितारा, अमोल सिंह, वीरेंद्र भाया, हरी सिंह, हिम्मत सिंह, उपेंद्र सिंह, शेट्टी जैन, भंवर सिंह रवांजना, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, मदन वैष्णव, देवेंद्र सिंह, मुखेंद्र सिंह, आर्यन बना सहित सैकड़ों करणी सैनिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !