जिले के निकटवर्ती इन्द्रगढ़ क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम बेलनगंज में गत शनिवार को आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सातवीं एवं छठी कक्षा के बच्चों ने 21 मार्च से शुरू होने वाली आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। आशीर्वाद समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक हंसा जाट ने की।
जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक सुन्दरनगर रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएमसी अध्यक्ष किशनलाल मीणा, शिक्षक संघ अम्बेडकर अध्यक्ष अमरसिंह बैरवा, पीईईओ क्षेत्र के जगदीश प्रसाद बैरवा, रामफूल कोली, विनोद कुमार मीणा, राममहेश मीणा, शिवानी मीणा आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यापक जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से अध्यापक विनोद कुमार नागर, महेश कुमार वैष्णव, पुखराज सैनी आदि ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक छाजूलाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 7 एवं कक्षा 6 के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
साथ ही आठवीं के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा उपयोगी सामग्री भेंट की। वहीं विद्यालय के अध्यापकों एवं उपस्थिति अतिथियों ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते ही मन लगाकर पढ़ने को कहा तथा परीक्षा के सम्बंध में जानकारियां दी।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी अध्यापकों के साथ कुक कम हेल्पर चांद बाई बैरागी, केशन्त मीणा ने सहयोग किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया