Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

साहू समाज वेलफेयर सोसायटी का होली स्नेह मिलन हुआ आयोजित

राठौड़ तेली साहू वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में होली स्नेह मिलन एवं कृष्ण भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई जयंती समारोह का आयोजन शहर स्थित नृसिंह पंच तेलियान मंदिर में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा के कोषाध्यक्ष रमेश चंद थे तथा अध्यक्षता डॉ. मूलचंद आर्य (आयुर्वेद) ने की। साहू समाज सवाई माधोपुर के जिला प्रवक्ता योगेश ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा नृसिंह भगवान वह कुलदेवी मां कर्मा बाई के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई।

 

कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों ने होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि रमेश चंद्र ने समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने व समाज में व्याप्त को कुप्रथाओं को बंद करने पर जोर दिया। डॉ. मूलचंद आर्य ने सभी समाज बंधुओं को अपनी समस्याओं को समाज स्तर पर निपटाने के लिए मिलजुल कर काम करने का संदेश दिया।

 

Holi Sneh Milan organized by Shahu Samaj Welfare Society in sawai madhopur

 

साहू समाज जिलाध्यक्ष योगेश साहू (मसाले वाले) ने समाज को अग्रसर ले जाने के लिए अनेक सुझाव दिए तथा समय-समय पर विभिन्न मीटिंग के द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाओं को समाज तक पहुंचाने में संगठित होने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं में से सर्वसम्मति से महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुमन साहू, मंत्री पद के लिए गिरजा साहू व कोषाध्यक्ष पद के लिए ममता साहू को चुना गया। कार्यक्रम में मां कर्मा जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महामंत्री शंकर लाल साहू ने कर्मा बाई के बारे में जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में समाज के सदस्य विष्णु साहू, रामजी लाल साहू, नरेंद्र साहू, गायत्री साहू, शंकर लाल साहू, रामदयाल साहू, हरीश साहू, तेजमल साहू, ओमप्रकाश राठौर, कमलेश साहू, सत्यनारायण साहू, ताराचंद साहू, शंभू दयाल साहू, सुरेंद्र साहू, रामअवतार साहू, शिवप्रकाश साहू, घनश्याम साहू, राकेश साहू, रामजीलाल साहू, राजेंद्र साहू, शंकर साहू, महेश साहू, प्रहलाद साहू, धर्मराज साहू, गिर्राज साहू, देव नारायण साहू, राकेश साहू, विजय साहू, धर्मराज साहू सहित सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के गणमान्य समाज बंधु शामिल हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !