अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार की बैठक आदर्श विद्या मंदिर खंडार में नगरअध्यक्ष शिव दयाल मथुरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नगर मंत्री विजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सर्व प्रथम परिषद गीत हुआ तत्पश्चात बैठक मे 9 दिसंबर(रविवार) को होने वाले रक्तदान शिविर की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में शिविर में 100 यूनिट रक्त का लक्ष्य रखा गया और शिविर स्थल आदर्श विद्या मंदिर खंडार में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में नगर अध्यक्ष शिव दयाल मथुरिया, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र मथुरिया, नगर मंत्री विजेंद्र कुमार शर्मा पूर्व नगर मंत्री विष्णु शर्मा, हेम सिंह कटारिया, पुष्पेन्द्र मथुरिया लखन गुर्जर, विवेक त्रिवेदी, संतोषजोगी, सतीश बेरवा, श्याम लाल खटीक उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया