Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एनएसएस शिविर का हुआ समापन 

राजकीय कन्या महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का सातवें दिन डॉ. मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में समापन सत्र आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार मीना एवं डॉ. कमल बाई मीना ने बताया कि इसके मुख्य अतिथि डॉ. मगन विक्रम शर्मा ने छात्राओं को एनएसएस के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें दबाव में नहीं, स्वैच्छा से ही स्वयंसेविका बनाना चाहिए।

 

राष्ट्रीय सेवा योजना कोई सामान्य विषय नहीं है, इसके माध्यम से हम अपने जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। बशर्त है सेवा में सेव्य भाव, सहानुभूति में संवेदना होनी चाहिए। हमारी पुराणों का सार भी यही है और एनएसएस की सार्थकता भी। एनएसएस आत्मिक शुद्धि प्राप्त करने का सफलतम साधन है। यह हमे देवत्व भाव से जोड़ता है और कुदरत का भी यही नियम है कि जैसा बोते है वैसा ही काटते है।

 

NSS camp ends girls college sawai madhopur

 

इसलिए हमें अपने जीवन को साथर्कता प्रदान करने के लिए निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का कार्य करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. मनीषा शर्मा ने भी देवत्व भाव को जीवन में धारण करते हुए साक्षरता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य, प्राकृतिक आपदा एवं अन्य आपातकालीन समय में स्वयंसविकाओं को सहायता करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. सियाराम मीना ने भी एनएसएस के इतिहास एवं लक्ष्य से छात्राओं को अवगत कराया। डॉ. मनोज कुमार तोमर, सह आचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

डॉ. विजय सिंह मावई, सह आचार्य ने मंच संचालन करते हुए छात्राओं में सेव्य भाव जागृत करने का प्रयास किया। अन्त में डॉ. रवीन्द्र कुमार मीना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वयंसेविकाओं ने गोद ली गई बस्ती गांव बम्बोरी में जाकर जागरूकता रैली निकाली तथा नशा मुक्ति के लिए जागृत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त संकाय सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !