Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

स्वर्गीय गुलाब देवी धर्मपत्नी बिर्दी चन्द की पांचवीं पुण्यतिथी के उपलक्ष्य में रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना जोलन्दा ने बताया कि लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाड़ोती में सुबह 10 बजे से आयोजित शिविर में युवाओं ने खासा उत्साह दिखाते हुए बढ़- चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया।

 

रक्त वीरों एवं उनके साथ आए परिजनों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए, रक्तदान क्यों करना चाहिए, इसकी समझ विकसित की साथ ही आने वाली पीढ़ी को रक्तदान के लिए कई सुझाव भी दिए। रक्तदान कार्यक्रम में महिलाओं ने भी खासी भागीदारी निभाई। ग्रुप के मीडिया प्रभारी कालूराम मीना ने कहा कि रक्तवीरों को मोटिवेट करते हुए कहा कि वर्तमान में जैसे-जैसे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है, उसके साथ ही सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कई घायल होकर इलाज के लिए अस्पतालों में आ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए खून की जरूरत होती है।

 

40 units of blood collected in blood donation camp

 

कैंसर के मरीजों को भी खून चाहिए होता है। कुछ मामलों में, प्रसव के दौरान चिकित्सा के लिए माताओं को रक्त देना आवश्यक होता है। इसको लेकर आम नागरिक को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। शिविर में कुल 40 यूनिट ब्लड का संग्रह हुआ जिसमे 25 रक्तवीरों ने अपने जीवनकाल में पहली बार डोनेट किया।

 

शिविर में विष्णु साहू, नरेंद्र साहू, हंसराज साहू, राम हरी मीणा, फैजल खान, रामसिंह गुर्जर, गुरमुख सिंह, रजनी साहू, संपत साहू, तुलसीराम साहू, सिराज खान, अजय साहू, दिनेश सैनी, विजेंद्र कंडेरा, राकेश कंडेरा मिस्त्री, दीपक गर्ग चायवाला, मुकेश, हरिजन, गणेश साहू, विजय कुमार साहू, सतीश, पृथ्वीराज रामेश्वर, आलिम खान, सागर मीणा समस्त ग्रामवासी इत्यादि कार्यकर्ता शिविर प्रभारी महेंद्र निमोद एवं ग्रुप संचालक एमपी गम्भीरा शिविर स्थल पर मौजूद रहे और शिविर व्यवस्था में अति सहयोग प्रदान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !