आईएमए सवाई माधोपुर के आव्हान पर 3 अप्रैल को सभी प्राइवेट एवं सेवारत सरकारी चिकित्सकों की संयुक्त मीटिंग का आयोजन गणगौरी हॅास्पिटल में किया गया।

आईएमए सवाई माधोपुर अध्यक्ष डाॅ. बीना चौधरी एवं सचिव डाॅ. शिवसिंह मीणा ने बताया कि मिटिंग में 4 अप्रैल को जयपुर में सरकार के आरटीएच कानून के विरूद्ध प्रस्तावित महापड़ाव में सवाई माधोपुर की भागीदारी की विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोई भी निजी व सरकारी चिकित्सक अपनी क्लीनिक प्रैक्टिस 6 अप्रैल सुबह 8.00 बजे तक नहीं करेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया