Sunday , 8 March 2026
Breaking News

निजी चिकित्सकों पर लागू नहीं होगा आरटीएच बिल

राज्य भर में निजी चिकित्सकों के विरोध के चलते एवं राज्य में चरमराती चिकित्सा व्यवस्था को देखते हुए 4 अप्रैल को राजस्थान सरकार द्वारा लाए गए आरटीएच बिल को सरकार ने निजी चिकित्सा संस्थानों पर लागू नहीं करने का लिखित में आश्वासन दे दिया। जिसके बाद चिकित्सकों ने अपने आन्दोलन को समाप्त करने की घोषणा की।

 

आईएमए जिला अध्यक्ष बीना चौधरी एवं सचिव शिवसिंह मीणा ने बताया कि सरकार ने लिखित में कहा है कि यह बिल केवल उन निजी चिकित्सा संस्थानों पर लागू होगा जिन्होंने राजस्थान सरकार से किसी भी प्रकार से कुछ अनुदान भूमि आवंटन के रूप में अथवा अन्य किसी प्रकार से अनुदान लिया है।

 

RTH bill will not apply to private doctors in rajasthan

 

अन्य सभी निजी चिकित्सा संस्थानों को इस बिल के दायरे से बाहर रखा गया है। अभी यह बिल केवल मेडिकल काॅलेज लेवल, प्राइवेट हो अथवा सरकारी, पीपीपी मोड़ पर संचालित अस्पताल अवन ट्रस्ट द्वारा संचालित उन संस्थानों, जो सरकारी भूमि पर या अनुदानित भूमि पर संचालित है, उन तक ही सीमित रहेगा।

 

साथ ही सरकार ने आन्दोलन के दौरान चिकित्सकों पर लगाए गए सभी पुलिस केस को वापस लेने का फैसला किया है। इसी के चलते निजी चिकित्सकों ने गत 17 दिवस से चल रहे आन्दोलन की समाप्ति की घोषणा की। 5 अप्रैल से सभी निजी चिकित्सा संस्थान अपनी सेवाएं सुचारू रूप से जारी कर देंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !