Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बोलेरो लूट मामले में 5 माह से फरार 2 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र“ के तहत बोलेरो पुलिस ने लूट के मामले में वांछित दो हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाधिकारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बोलेरो लूट के मामले में 5 माह से फरार ईनामी वारंटी उदय मीना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेशचन्द मीना ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत 15 नवम्बर 2022 की शाम को गिर्राजजी परिक्रमा के लिए जाने के लिए बोलेरो गाड़ी बडीला मंगवाई थी।

 

In the Bolero robbery case, absconding for 5 months accused arrested in bamanwas

 

गाड़ी भेजने पर कुछ लड़के बोलेरो गाड़ी में बैठ गये। फिर घंटे भर बाद में शफीपुरा-बामनवास रोड़ पर गाड़ी में बैठे लड़कों ने मेरे ड्राईवर मानसिंह पुत्र प्रभूलाल निवासी बानोर को गाड़ी से नीचे पटक कर मेरी बोलेरो गाड़ी लूट कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया था।

 

मामले में गठित विशेष टीम ने पुलिस थाना रामगढ़ पचवारा जिला दौसा के सहयोग से 16 नवम्बर को बोलेरो वाहन सहित 3 बदमाशों कमल मीना, राहुल मीना दातासूती व राहुल मीना गाजीपुर को रामगढ़ पचवारा से गिरफ्तार कर लिया था। 19 नवम्बर को आरोपी सुनील मीना बामनवास को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपी उदय मीना खिरखिड़ा व एक अन्य घटना के वक्त से ही फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर द्वारा आरोपी उदय मीना की गिरफ्तारी पर 2000 रुपये के ईनाम की घोषणा भी की गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !