Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्राएं

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा 6 अप्रैल गुरूवार को भगवान श्रीहनुमानजी जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शोभायात्राएं निकाली गई। जिला मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सवाई माधोपुर द्वारा श्रीहनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। बजरंग दल जिला संयोजक प्रमोद पालीवाल एवं नगर अध्यक्ष नरेश सिंधी ने बताया कि शहर खण्डार रोड़ स्थित रामद्वारा से मुख्य बाजार हाते हुए तेलनपंसेरी बालाजी के स्थान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवा पताका लिये भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी के जयघोष करते हुए युवा चल रहे थे।

 

Processions taken out on Hanuman Jayanti in sawai madhopur

 

इस दौरान तेलनपंसेरी बालाजी के स्थान पर बजरंग दल की ओर से त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल दीक्षा ली। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसी प्रकार श्रीरामदरबार मन्दिर ब्रह्मपुरी कॉलोनी से भी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के मुकेश गौतम ने बताया की श्रीरामदरबार मन्दिर से भगवान हनुमानजी एवं रामदरबार की सजीव झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गयी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !