अजाक सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष योगेश जेलिया को उनके द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति समाज के लिए किए गए विगत 5 वर्षों में उनके सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक शैक्षणिक उत्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अग्रणी रहकर लाभान्वित करवाने के कार्यों को लेकर सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला एवं मीना आर्य सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बाबा साहब अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को अंबेडकर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रथम डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक सेवा सम्मान 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस पर अजाक के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। इस दौरान डॉक्टर अंबेडकर सर्किल कार्यक्रम स्थल पर भीम भजनों की प्रस्तुति विजय छाण एंड पार्टी द्वारा दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया