बेरोजगार विद्यार्थियों को सभी विषयों की कोचिंग सुलभ कराने हेतु एकाग्र स्टडी पाॅइन्ट जमवाय कैम्पस, चर्च के पास, बाल मन्दिर काॅलोनी में शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सर्वसमाज जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष डाॅ. नगेन्द्र शर्मा ने सरस्वती माँ की प्रतिमा को माल्यार्पण अर्पित किये। उन्होने प्रबन्धक मण्डल से विद्यार्थियों को सभी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रोजगार हासिल करवाने के लिए कुशल विषय-विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।

ताकि जिला मुख्यालय पर ही अच्छी व उत्कृष्ट श्रेणी की कोचिंग सुविधा सुलभ हो सके। इसके अलावा उच्च स्तरीय संस्थानों से प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री संकलित कर स्थानीय कोचिंग में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करवाने की भी बात कही। जमवाय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सुरेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रारम्भ में 15 दिन तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु 15 दिवस तक नि: शुल्क कोचिंग सुविधा सुलभ करवाई जावेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया