Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में 100 क्विंटल मावा किया सीज, रेल द्वारा आगरा से आया था मावा

चिकित्सा विभाग की टीम ने बुधवार को मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 100 क्विंटल मिलावटी मावा सीज किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि जिले में मिलावटखोरों से निपटने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देशन में इस बहुत बड़ी कार्यवाही को गुपचुप तरीेके से अंजाम दिया गया। कार्यवाही के लिए जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा से पुलिस जाप्ता की मांग करने पर उनके द्वारा तुरंत जाप्ता भिजवाया गया।

 

विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के समाप्त होने तक सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी डटे रहे। तीनों विभागों के सहयोग से ही इस प्रकार की बड़ी कार्यवाही संभव हो पाई है। विभाग को गुप्त सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुरूप सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीना अलसुबह तीन बजे ही रेल्वे स्टेशन पर पहुंच गए थे, साथ में खाद्य सुरक्षा टीम व पुलिस जाप्ता भी मौजूद था। सुबह रेल के आने से पहले ही विभाग की व्यवस्था चाक चौबंद थी ऐसे में रेल्वे स्टेशन पर रेल के पहुंचते ही टीमों ने सारे मावे और पनीर को कब्जे में कर लिया। मौके पर एफएसओ विरेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश पुर्विया, बाबूलाल तगाया व टीम सदस्य मौजूद थे।

 

100 क्विंटल मावा व 40 किलो पनीर किया सीज:- कार्यवाही में 100 क्विंटल मावा व 40 किलो पनीर सीज किया गया। प्रथम दृष्टया मावा मिलावटी व बदबूदार प्रतीत हो रहा था। जिसे विभागीय टीमों द्वारा तुरंत अपने कब्जे में ले लिया गया। टीम द्वारा कुल 250 मावे की पोटलियां, जिनमें प्रत्येक पोटली में 40 किलो मावा था व 1 पोटली पनीर जिसमें 40 किलो पनीर था, उस पनीर का भी सैम्पल लिया गया। सभी पोटलियों से सैम्पल लेकर उन्हें तुरंत प्रभाव से गाडी से जयपुर लैब भिजवाया गया सैम्पलों की रिपोर्ट  यथासंभव बुधवार को शाम तक आने के संभावना है।

 

100 quintal mawa seized in Sawai Madhopur

 

फर्म मालिकों को सीज माल ना बेचने के लिए किया पाबंद:- जिन भी फर्मों के माल को सीज किया गया उन्हें पाबंद किया गया कि जब तक सैम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाती है तब तक कोई भी फर्म मालिक सीज किए हुए माल को बेचेगा नहीं। ऐसा नहीं करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले फर्म मालिक के विरूद्व कार्यवाही की जाएगी।

 

इन फर्मों का माल हुआ सीज:- विजय मावा का 125 पोटली मावा, हरिकेश मावा का 47 पोटली, विजय डेयरी का 16 पोटली, हीरा लोकेश का 23 पोटली, भगवान मावा का 7 पोटली, रामदेव का 21 पोटली, भूरा मावा का 10 पोटली व राजश्री का 1 पोटली पनीर सीज किया गया।

 

शादी के सीजन को देखते हुए की कार्यवाही:- सीएमएचओ ने बताया कि शादी-सावे के सीजन को देखते हुए इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। जिले में इस सीजन में कई शादियां हैं ऐसे में जिले के लोगों को शुद्व खाद्य सामग्री मिले और उनकी सेहत से खिलवाड़ ना हो इसलिए मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !