Saturday , 5 September 2026
Breaking News

महंगाई काल में गरीबों के लिए संकटमोचक बने मुख्यमंत्री

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों में हर वर्ग को राहत के साथ अनोखी सौगातें मिल रही है। पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के गांव बांसला की रहने वाली कमला देवी सैन को राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए लगवाए जा रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान की जानकारी अपने मोबाईल के माध्यम मिली।

 

कमला देवी सैन चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत डिडायच में आयोजित महंगाई राहत कैंप में अपना पंजीकरण करवाने के लिए जनाधार कार्ड, बिजली का बिल, गैस की डायरी एवं नरेगा जॉब कार्ड लेकर पहुंची। कमला देवी सैन ने कैंप में लगी स्टॉल्स पर पंजीकरण के लिए जनाधार कार्ड दिया।

 

The chief minister became a troubleshooter for the poor in the time of inflation

 

जनाधार कार्ड के नम्बर कम्प्यूटर में फीड करने पर कमला देवी राज्य सरकार की प्रमुख योजना इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क 100 यूनिट बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना की पात्र साबित हुई। कमला देवी ने एक-एक कर उक्त योजनाओं में अपना पंजीकरण के करवाया।

 

पंजीकरण के तुरन्त बाद ही उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा ने लाभार्थी कमला देवी को उक्त योजना के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के हस्ताक्षरसुदा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंप दिए। गारंटी कार्ड पाकर कमला देवी ने कहा कि अब उसका लाभ पक्का हो गया है। उसने ऐसे शिविरों का आयोजन कर प्रदेश की गरीब जनता के लिए संकटमोचक बन गए है मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !