Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अब तक 89 हजार 978 लाभार्थी परिवारों ने 10 योजनाओं में कराया 4 लाख 36 हजार 195 पंजीकरण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत बुधवार को जिले में 10 हजार 477 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 6 हजार 946 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया और इतने ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए तथा शहरी क्षेत्रों में 3 हजार 531 परिवारों ने पंजीयन कर इतने ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए।

 

 

राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं में 45 हजार 268 मुख्यमंत्री गारंटी कार्डों का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 9 हजार 548 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 9 हजार 548 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लिए 3 हजार 503 लाभार्थियों का पंजीयन इतने ही कार्ड वितरित किए गए।

 

 

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए 5 हजार 195 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 557 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 7 हजार 156 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 3 हजार 553 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 3 हजार 558 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही इतने ही कार्ड वितरित किए गए।

 

 

मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 3 हजार 926 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 586 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। जिले में 24 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित महंगाई राहत कैंपों में अब तक 89 हजार 978 लाभार्थी परिवारों के 10 योजनाओं में 4 लाख 36 हजार 195 पंजीकरण किए गए हैं।

 

 

So far 89 thousand 978 beneficiary families have done 4 lakh 36 thousand 195 registrations in 10 schemes

 

राहत से भरे साबित हो रहे महंगाई राहत कैंप

जिले में आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत शिविर आम जन के लिए राहत से भरे साबित हो रहे हैं। शिविर में आम आदमी को सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं की के गारन्टी कार्ड वितरित किये जा रहे हैं। पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत डिडायच निवासी कृषक जगराम मीना जो गरीब परिवार से है। वह पशुपालन से अपने जीवन का गुजारा कर रहे हैं। लेकिन जब उन्हें महंगाई राहत कैंप की जानकारी मिली तो वह अपना जनाधार कार्ड, बिजली का बिल, गैस की डायरी और नरेगा जाॅब कार्ड लेकर ग्राम पंचायत डिडायच में लगाए गए महंगाई राहत कैंप में पहुंचे।

 

कृषक जगराम मीना ने महंगाई राहत कैंप व्यवस्था में लगाए गए कार्मिकों से अपने जनाधार कार्ड नम्बर कम्प्यूटर में फीड करवाया तो वह राज्य सरकार की प्रमुख 9 योजनाओं इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री निःशुल्क 100 यूनिट बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी, कामधेनु बीमा योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पात्र निकला। इस पर उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा ने महंगाई राहत कैंप में मौके पर ही कृषक जगराम मीना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हस्ताक्षरसुदा उक्त 9 योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जन सम्मान जय राजस्थान जैकेट में सौंपे।

 

आज यहां लगेंगे महंगाई राहत कैंप

जिले में 4 मई को स्थानीय निकाय नगर परिषद् सवाई माधोपुर में 4 एवं 5 मई को वार्ड नम्बर 10 एवं 11 के महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर के सामने इन्दिरा मैदान में प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में 4 मई को सवाई माधोपुर की सूरवाल, चौथ का बरवाड़ा की डिडायच, बौंली की बांस टोरडा, मलारना डूंगर की दोनायचा, गंगापुर सिटी की बामन बडौदा, वजीरपुर की खण्डीप, बामनवास की सुन्दरी व सांचैली एवं खण्डार की क्यारदा कलां में महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !