अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा सवाई माधोपुर की जिला शाखा द्वारा ब्राह्मण समाज का देश की संसद में राजस्थान से प्रतिनिधित्व कर रहे सीपी जोशी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के सवाई माधोपुर भगवान त्रिनेत्र गणेश की धरती पर पधारने पर साफा एवम दुपट्टा एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
जिला अध्यक्ष रामअवतार कांसल्या ने बताया की उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मुकेश दाधीच व टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया का भी समाज बंधुओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महासभा के जिला महामंत्री हनुमान पंचारिया, युवक संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम, युवक संघ के प्रदेश मंत्री बल्लू किला, शहर मंत्री देवेन्द्र गौतम, रवि किला, कुलदीप किला आशीष किला एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित थे।