Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए है संकल्पित – सीपी जोशी

साढ़े चार वर्षों में कांग्रेस सरकार से आमजन परेशान 

 

राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और युवा, महिला, किसान विरोधी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर द्वारा आमजन को साथ लेकर आज जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला जनआक्रोश महाघेराव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने की। जिला जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में जिले की चारों विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला कलेक्ट्रेट घेराव से पूर्व जनसभा आयोजित हुई जिसको संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान का आम आदमी आज की लचर कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, चोरी, डकैती जैसी घटनाओं से परेशान है।

 

BJP worker is determined to overthrow Congress - CP Joshi

 

उन्होंने कहा कि राजस्थान अपने विकास, गौरवशाली परम्परा, रोजगार, किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से देश के अग्रणी राज्यों की गिनती में जा रहा था लेकिन इन साढ़े चार वर्षों में मात्र जनता को गुमराह करके एक ऐसी नकारा कुशासन वाली सरकार बन गई जिससे आज हमारा राज्य देश की गिनती में पिछड़ गया।

 

उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को 2023 में कांग्रेस की इस नकारा निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित किया और कहा कि हम आमजन के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव मे इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखा देंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए जिले की कानून व्यवस्था को जर्जर बताया और कहा कि मैंने मेरे राजनीतिक जीवन में कभी इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !