Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजा भैया को पुत्र शोक

दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट और हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख समाज सेवी राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया के बीस वर्षीय पुत्र करण तोमर का दुःखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार राजा भैया के पुत्र करण अपनी माता, मौसी व मामा के साथ ऋषिकेश में एक आश्रम के कार्यक्रम मे समिलित होने गए थे। वहीं गंगा मे नहाने के दौरान वह गायब हो गया। गौताखोरों और स्थानीय पुलिस के काफी तलाश करने के बावजूद भी उनका कहीं कोई पता नहीं लगा।

 

पांच दिन बाद 27 अप्रैल को उनका शरीर ऋषिकेश बैराज पर मिला। परिवार ने वहीं पहुंचकर उनका अंतिम संस्कार किया। उल्लेखनीय है कि करण एक अच्छे भजन गायक थे इस छोटी उम्र में उन्होंने अपना एक मुकाम बना लिया था वह मृदुभासी और समाज में काफी मिलनसार और धार्मिक व्यक्तित्व के धनी और अपने पिता कि तरह समाजसेवी थे।

 

Raja Bhaiya son passed away

 

उनके आस्कमाक निधन से पूरे परिवार और उनके चाहने बालों को गहरा आघात लगा है। उनके निधन पर तीस हजारी और शहदरा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, राजस्थान पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष भैरोसिंह राठौड़, भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी की महिला प्रमुख श्रीमती वी. के. सुखवाला, संस्थापक आजाद खेमसिंह फौजदार, सवाई माधोपुर बार के पूर्व अध्यक्ष मुकेश तेहरिया, हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंधी जीतू, दिल्ली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ग्रुप) के प्रमुख मंगत राम मुंडे के साथ ही पत्रकार राजेश शर्मा, अकरम खान, श्यामसुन्दर वर्मन, लक्ष्मीकांत, पंकज शर्मा, विजय कुमार, भाजपा दिल्ली के नेता शंकर लाल गौतम, छेत्रीय पूर्व कांग्रेस विधायक चैधरी मतीन अहमद भाजपा सांसद मनोज तिवारी भाजपा विधायक अजय महावर, निगम पार्षद सत्या शर्मा, निगम पार्षद अनिल गौड़, राजस्थान जेल आईजी विक्रमसिंह आदि ने अपनी श्रद्धांजलि देकर दुःखद संवेदनाएं प्रकट की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !