Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीजी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली के लिए चयन

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय छात्र सैन्य वाहिनी इकाई में सत्र 2018-19 के संयुक्त वार्षिक सैन्य प्रशिक्षण शिविरों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

PG College NCC Cadets Republic Day Parade Selection  New Delhi

एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. ओपी शर्मा ने बताया कि 14 राजस्थान बटालियन एनसीसी कोटा के द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 5 दिसम्बर से 15 दिसम्बर एवं 21 से 31 दिसम्बर तक जयपुर मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस पूर्व तैयारी प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा। डाॅ. शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी से 2 फरवरी तक, अलवर मुख्यालय पर सैन्य प्रशिक्षण आयोजित होगा। इसमें महाविद्यालय के 20 सीनीयर कैडेट्स का चयन किया गया। चयनित कैडेट्स को ड्रिल, मार्च पास्ट, वेपन ट्रेनिंग व फील्ड क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जायेगा। डाॅ. शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी 2019 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए महाविद्यालय एनसीसी के सार्जेन्ट तरूण शर्मा व सार्जेन्ट विवेक बेनीवाल का चयन किया गया है। चयनित कैडेट्स राजस्थान के दल में कोटा ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे। डाॅ. शर्मा ने बताया कि सभी चयनित कैडेट्स अपना रिस्क सर्टिफिकेट व मेडिकल प्रमाण पत्र एनसीसी कार्यालय में जमा करवा सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !