Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले से राज्य स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए 20 बाल वैज्ञानिक हुए रवाना

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की राज्य स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी 2021-22 चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने जा रही है जिसमें सवाई माधोपुर जिले से 20 छात्र-छात्रा शामिल हो रहे हैं।

 

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एजाज अली ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी में से चयनित सर्वश्रेष्ठ 20 छात्र-छात्रा राज्य स्तरीय इंस्पायर्ड अवॉर्ड प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इंस्पायर्ड अवार्ड छात्रवृत्ति योजना का यह तृतीय चरण है प्रथम चरण में कक्षा 6 से 10 के छात्र-छात्रा अपने नवाचार और मॉडल को ऑनलाइन सबमिट करते हैं। इसके बाद जिला स्तर के लिए 10 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का चयन होता है जिनकी प्रतियोगिता जिला स्तर पर करवाई जाती है और जिला स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।

 

20 child scientists will leave from the district to participate in the state level inspired award exhibition Chittorgarh

 

उन्होंने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी के लिए मृगेंद्र कुमार शर्मा वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान राउमावि पिपलाई, बाबूलाल मीणा व्याख्याता राउमावि चौथ का बरवाड़ा, प्रहलाद टाटावत वरिष्ठ अध्यापक मॉडल स्कूल बौंली, नीलम धनवानी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामसिंहपुरा और शबाना खान शारीरिक शिक्षिका राजकीय उच्च माध्य विद्यालय डूंगरी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

एजाज अली ने बताया कि सभी 20 छात्र-छात्रा 12 और 13 मई को चित्तौड़गढ़ की राजकीय भामाशाह द्वारिका प्रसाद काबरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरुषार्थी चित्तौड़गढ़ में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी में सभी जिलों से चयनित छात्र-छात्रा भाग लेकर अपने द्वारा खोजे गए नवाचारों को एक विज्ञान मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए नवाचार और मॉडल निश्चित रूप से समाज और देश के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !