ब्राह्मण समाज मलारना डूंगर की बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की गई। समाज प्रतिनिधि अमित कुमार शर्मा ने बताया की बैठक में पूर्व कार्यकारिणी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उपस्थित समाज के लोगो ने सर्व सहमति से इसे सहमति देकर नई कार्यकारिणी के गठन को सहमति प्रदान की।

बैठक में सभी समाज बंधुओं ने सर्व सहमति से विष्णु बोहरा को अध्यक्ष, मनोज शर्मा को कार्यकारिणी संरक्षक, आशीष शर्मा को मंत्री, दीपक दूबे को कोषाध्यक्ष, रमेश शर्मा व केशव तिवाड़ी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यकारिणी गठन पर सभी समाज बंधुओ ने हर्ष व्यक्त कर कार्यकारिणी को समाज हित विकास कार्य निरंतर करते रहने को कटिबद्ध किया। मीटिंग के समापन में शांति पाठ और सर्व कल्याण की प्रार्थना की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया