बाटोदा थाना पुलिस ने गैंगरेप के मामले में तीन माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण उर्फ काडू उर्फ काडया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द के सुपरविजन में तेज कुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के द्वारा थाना बाटोदा पर थानाधिकारी रामकेश मीना के सहयोग से करीब 3 माह से फरार वांछित आरोपी लक्ष्मण उर्फ काडू उर्फ काडया पुत्र बबरी निवासी बिनजारी बाटोदा को गिरफ्तार किया गया।

गत 19 फ़रवरी को आरोपी काडू एवं उसके दोस्त विमलेसग ने पीड़िता अनिता पत्नी रामबाबू निवासी फुलवाड़ा बाटोदा के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती पीड़िता की ईच्छा के विरूद्ध गलत काम किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में तेज कुमार पाठक वृताधिकारी वृत्त बामनवास- आईओ, रामकेश मीना उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना बाटोदा, रामस्वरूप एएसआई, मुश्ताक हैड कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया