Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राज्य स्तरीय मरुधरा का मान-स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम में सवाई माधोपुर जिले को मिला द्वितीय स्थान

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना राज्य स्तरीय सम्मान से हुए सम्मानित

निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा मरूधरा का मान-स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार के मुख्य आतिथ्य में बुधवार, 17 मई को इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान सभागार जयपुर में हुआ। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत “रेट्रोफिटिंग टू ट्विन पिट अभियान” में सराहनीय कार्य करने पर राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले को द्वितीय स्थान मिलने पर सवाई माधोपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना को पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, महानिदेशक इन्दिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान कुंजीलाल मीना एवं निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रताप सिंह ने राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।

 

Chief Executive Officer Abhishek Khanna honored with state level honor

 

सवाई माधोपुर जिले को यह सम्मान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत राजस्थान में सर्वाधिक शौचालय रेट्रोफिटिंग करवाये जाने पर प्राप्त हुआ। सवाई माधोपुर जिले को राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने पर समस्त अधिकारियों व कार्मिकों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को हार्दिक बधाईयां दी। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जिला परिषद सवाई माधोपुर के जिला परियोजना समन्वयक बलवन्त सिंह सहित अन्य जिलों के सीईओ व डीपीसी भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !