Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को रणथंभौर रोड़ स्थित एक होटल में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहरिया ने बताया कि नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई से 25 मई के मध्य किया गया था। जिसका समापन जिला प्रमुख सुदामा मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, पंचायत समिति प्रधान खंडार नरेंद्र चौधरी, मलारना डूंगर के प्रधान देवपाल मीणा एवं पंचायत समिति शेरपुर के सरपंच ओम प्रकाश सैनी, विकास अधिकारी पंचायत समिति खंडार आदेश कुमार मीणा, वित्तीय सलाहकार नगेंद शर्मा सहित अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख सुदामा मीणा ने उन्हें ईमानदारी से कार्य कर जनता के प्रति समर्पित रहते हुए कार्य करने एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं से आमजन को जोड़ने की बात कहीं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने ग्राम विकास अधिकारियों से कहा कि वह अपने कार्य के प्रति पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य संपादन करें तथा आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का अंतिम पंक्ति में बैठे हुए लोगों तक लाभ पहुंचे यही ग्राम विकास अधिकारियों का दायित्व होना चाहिए।

 

उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों से संवाद के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। पंचायत समिति खंडार के प्रधान नरेंद्र चौधरी ने ग्राम विकास अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की ग्राम विकास अधिकारी आमजन के लिए कल्याणकारी बने तथा हर संभव मदद करें। पंचायत समिति मलाना डूंगर के प्रधान देवपाल मीणा ने नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को सरकारी सेवा में आने पर बधाइयां दी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सदैव प्रयासरत रहने की बात कही।

 

Training programme of newly appointed village development officers concluded in sawai madhopur

 

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेहतर सुविधाएं एवं उत्तम प्रशिक्षण करवाए जाने पर जिला प्रमुख सुदामा मीणा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना का माला-साफा पहनाकर तथा भगवान गणेश की तस्वीर भेंट कर आभार जताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में मनरेगा अधिशासी अभियंता गोपालदास मंगल, अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद मीणा, जिला परिषद से उमाशंकर सैनी, कैलाश बैरवा, आसाराम मीणा, रामराज मीणा, हनुमंत सिंह, थानवेंद अग्रवाल, विष्णु जोशी सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित थे।

 

नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों ने किये बाघ के दर्शन:- नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी को प्रशिक्षण के दौरान गुरुवार को रणथंभौर स्थित बाघ परियोजना का भी अवलोकन कराया गया जिसके अंतर्गत उन्होंने जोन दो में एरोहॉइड टाइगर्स का दीदार किया। वित्तीय सलाहकार डॉ. नगेंद्र शर्मा के अनुसार नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियो ने वन विभाग में संचारित कार्यों की भी जानकारी ली। इससे पूर्व ग्राम विकास अधिकारियों ने पाली घाट पहुंचकर चंबल सफारी का भी आनंद लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !