महावीर पार्क बजरिया सवाई माधोपुर का विद्युत कनेक्शन समय पर बिल जमा नहीं होने के कारण गत 3 दिन से कटा हुआ है। इस कारण पाक में आने वाले लोगों को बिजली नहीं होने से पानी भी नसीब नहीं हो रहा है।

महावीर पार्क विकास समिति के अध्यक्ष बजरंग लाल जाट एडवोकेट ने जिला कलेक्टर, चेयरमैन नगर परिषद तथा कार्यवाहक कमिश्नर नगर परिषद सवाई माधोपुर को शिकायत करते हुए बताया कि पार्क का विद्युत कनेक्शन कटने से भ्रमण करने वाले नागरिकों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है तथा पार्क की दूब एवं पेड़-पौधे सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर हैं। जाट ने पार्क में विद्युत कनेक्शन शीघ्र चालू करा कर पानी की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया