Sunday , 7 June 2026
Breaking News

डेकवा में श्रीदास मीना की सेवानिवृत्ति पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण 

आज हम जो सक्षम हुए है वह बाबा साहब की ही देन : प्रभारी मंत्री

 

डेकवा में श्रीदास मीना की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आज सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रभारी मंत्री जाटव सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा कि आज दलित, शोषित और पिछड़े समाज के लोग जो सक्षम हुए हैं, वह बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की ही देन है।

 

बाबा साहब ने संविधान के लिए लड़ाई लड़ी और दबे-कुचले, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए आरक्षण की व्यवस्था करवाई। प्रभारी मंत्री सोमवार को डेकवा ग्राम पंचायत में मुख्य टिकिट निरीक्षक श्रीदास मीना के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग है जो सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज को एक नई दिशा देना चाहते है।

 

Dr. Bhimrao Ambedkar's statue unveiled on the retirement of Sridas Meena in Decwa

 

श्रीदास मीना ने यह प्रतिमा बनवाकर पूण्य का काम किया है, उन्होंने संविधान निर्माता की मूर्ति लगवाकर यह संदेश दिया है कि जब तक अंतिम स्तर पर खड़े व्यक्ति को सक्षम नहीं किया जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने बाबा साहब का सपना साकार किया है। पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीना ने कहा कि श्रीदास मीना ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित करवाकर सामाजिक सरोकारों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। हमे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान विभिन्न जिलों से पधारे पद गायन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

 

इसके बाद अतिथियों ने श्रीदास मीना के घर के बाहर स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान खण्डार विधायक अशोक बैरवा, जिला प्रमुख सुदामा देवी मीना, पूर्व विधायक मोतीलाल मीना, नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा, जिला परिषद सदस्य प्रेम देवी, जनप्रतिनिधि गणपत राम मीणा, कमलेश मीणा सहित विभिन्न गांवों के सरपंच अन्य जनप्रतिनिधि तथा हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !