Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीड बॉल निर्माण की कार्यशाला का किया आयोजन

चौथ का बरवाड़ा :  चौथ का बरवाड़ा कस्बे की सामाजिक संस्था म्हारों बरवाड़ो फाउंडेशन के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीड बॉल निर्माण संबंधी कार्यशाला का आयोजन शिवमंदिर पार्क में किया गया। संस्था के सदस्यों ने मिलकर सीड बॉल बनाए। इस दौरान 9 से 15 वर्ष तक के आयु वर्ग के बालकों ने सीड बॉल बनाना सीखा एवं ग्रो एंड थ्रो प्रणाली द्वारा बीजा रोपण कार्यक्रम का महत्व जाना।

 

Seed ball manufacturing workshop organized on the occasion of Environment Day in chauth ka barwada sawai madhopur

 

धर्म जागरण मंच द्वारा आयोजित ग्रीष्म कालीन शिविर के दौरान बालक बालिकाएं भी कार्यशाला से जुड़े। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। धर्म जागरण मंच एवं म्हारों बरवाड़ो फाउंडेशन के सदस्यों ने अभियान से जुड़ते हुए कहा कि वह खुद इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। पार्क परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने मिलकर 200 से अधिक सीड बॉल तैयार किए।

 

 

 

सीड बॉल अभियान की सराहना करते हुए फाउंडेशन के समन्वयक अनेन्द्र सिंह आमेरा ने कहा कि संस्था पिछले 4 वर्षों से जनसरोकार से जुड़े अभियान संचालित करता रहा है। इस प्रकार का अभियान बिल्कुल अलग रुचिकर व प्रेरणा योग्य है। इसमें बड़ों के साथ बच्चों की भागीदारी भी बनाई जा सकती है। ग्रीष्म कालीन शिविर के आयोजन समिति सदस्य राकेश शर्मा ने भी अभियान की सराहना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !