मित्रपुरा थाना पुलिस ने शांति भंग करने पर 5 लोगों को गिरफ्तार

मित्रपुरा थाना पुलिस ने शांति भंग करने पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी श्रीकिशन के बताया की गश्त के दौरान नेतराम पुत्र रामफूल निवासी शक्करखावदा चाकसू जिला जयपुर दक्षिण, धारासिंह पुत्र किशोर निवासी रामचंद्रपुरा दतवास जिला टोंक, अनिल पुत्र रमेश निवासी दतवास जिला टोंक, दीनदयाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी उदगांव मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर एवं रामसिंह पुत्र प्रहलाद निवासी चुराडा दतवास जिला टोंक को कस्बा मित्रपुरा से उत्पात मचाने व शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया