Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने की समस्याओं के समाधान की मांग

राष्ट्रीय वंचित लोक मंच नगर शाखा सवाई माधोपुर की ओर से नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान करने की मांग की है। राष्ट्रीय वंचित लोक मंच नगर शाखा के बैनर तले सवाई माधोपुर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

sawai madhopur Municipal council cleaning workers demanded solution to the problems

 

ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व में दो बार सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन नगर परिषद की हठधर्मिता के कारण सफाई कर्मचारियों से वार्ता करना भी उचित नहीं समझा गया है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।

 

GMVSWM

ज्ञापन में प्रमुख रूप से गैर वाल्मीकि मेहत्तर समाज के सफाई कर्मचारियों को (वर्ष 2018 की भर्ती) अपने मूल सफाई कर्मचारी पद पर लगाने, सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र की आबादी को देखते हुए 400 सफाई कर्मचारियों के नवीन पद स्वीकृत करवाने, सफाई कर्मचारी भर्ती में परम्परागत रूप से जुड़े हुए वाल्मीकि मेहत्तर समाज को ही प्राथमिकता देने, नई भर्ती में कोरोनो काल में अपनी सेवा देने वाले समाज सेवकों को वरियता देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 9 प्रतिशत ब्याज सहित ग्रेचुएटी एवं अन्य परिलाभ देने एवं सेवारत सफाई कर्मचारियों को 09-18-27 वर्षीय चयनित वेतनमान का लाभ मय एरियर का भुगतान करवाने, सफाई कर्मचारियों में से ही योग्यता एवं वरिष्ठता तथा अनुभव के आधार पर रोस्टर प्रणाली ना अपनाते हुए परम्परागत रूप से स्थाई जमादार एवं एसआई के पदों पर पदोन्नति करने, वर्ष 2004 के बाद के समस्त सफाई कर्मचारियों का एन.पी.एस. में जमा राशि को पी. एफ. खाते में जमा करवाने, समरत ठेका सफाई कर्मचारी एवं ऑटो ट्रिपर चालक एवं हेल्पर का बकाया भुगतान शीघ्र करने सहित विभिन्न मांगे की गई है।

 

ज्ञापन में 48 घंटों में समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9461462222, 988764170

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !