Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

चर्चित रणथंभौर रोड़ पर हुई फायरिंग का आरोपी ईनामी बदमाश गिरफ्तार

चर्चित रणथंभौर रोड़ पर हुई फायरिंग का आरोपी ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने फायरिंग के आरोपी अंकेश मीना पुत्र श्योफुल मीना निवासी करमोदा को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया की गत दिनांक 12 जून 2022 को कोतवाली पुलिस ने गत दिनांक 9 अगस्त 2022 को रणथंभौर रोड़ पर आतिफ जुबेर पर फायरिंग के मामले मे फरार चल रहे अपराधी अंकेश मीना पुत्र श्योफुल मीना निवासी करमोदा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

Police arrested reward crook for firing on famous Ranthambore road in sawai madhopur

घटना का विवरण :

एसपी ने बताया की गत 8 अगस्त, 2022 को आतिफ जुबेर पुत्र अब्दुल कलाम निवासी दोबड़ा कलां सूरवाल हाल चकचेनपुरा जिला सवाई माधोपुर को अपने दो साथियों अमीत एवं राहुल प्रजापत मोटर साइकिल से रणथंभौर से शिल्पग्राम में चाय की दूकान पर चाय पीने गए हुए थे। उसी समय दो मोटर साइकिल पर करीब आठ बदमाश आये और पकड़ कर गोली मारी थी। इस घटना पर हत्या का प्रयास का प्रकरण कोतवाली थाने में दर्ज किया गया था। फायरिंग की घटना दोनों पक्षों में आपसी रंजीश को लेकर हुई थी।

विशेष टीम का किया गठन:

मामले की की गम्भीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। घटना में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सत्त कार्य योजना बनाकर सार्थक प्रयास किये जा रहे थे। आज सोमवार को मुखबिर एवं तकनीकि अनुसंधान से पुख्ता आसूचना मिली कि फरार अपराधी अंकेश मीना कोटा से सवाई माधोपुर आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर टीम के सदस्यों ने घेरा देकर हम्मीर पुलिया के नीचे से दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

 

GMVSWM

ईनाम की घोषणा:

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर 2 हजार पांच सौ रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। प्रकरण में शामिल रहे महेन्द्र, तिलक राज एवं नीरज को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में सम्मिलित अन्य आरोपी अभिषेक को गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे है। आरोपी ने फरारी जयपुर, नैनवा, बून्दी, कोटा, उज्जैन इत्यादी जगहों पर काटी थी। फरारी में किये गये अन्य अपराधों के बारे में’पूछताछ की जा रही है।

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:

इस कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी कोतवाली चन्द्रभान सिंह, सायबर सेल से अजीत मोगा, सहायक उप निरीक्षक सोषाई लाल, दयाराम कांस्टेबल, बुद्वि कांस्टेबल, विजय कांस्टेबल एवं राजकुमार सायबर सेल शामिल रहे।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9461462222, 9887641704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !