Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आलनपुर बैंक ऑफ बड़ौदा डकैती मामले में वांछित इनामी बदमाश मेंढ़क गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने गत 21 अक्टूंबर, 2022 को बैंक ऑफ बडौदा आलनपुर, सवाई माधोपुर में हुई बैंक डकैती की वारदात में फरार चल रहे इनामी बदमाश गोविन्द उर्फ मेढ़क बांवरिया निवासी हम्मीर पुलिया के पास कच्ची बस्ती, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 21 अक्टूबर 2022 को हम्मीर पुलिया के गोकुल बावरी, मेढ़क उर्फ गोविन्द, जुगनू, दिलीप एवं श्याम बावरी ने प्लान बनाकर हथियारों से लैस होकर दो मोटरसाइकिलों से बैंक ऑफ बडौदा आलनपुर पर पहुंचे, एक मोटरसाइकिल पर मेढ़क उर्फ गोविन्द व श्याम ने बैंक के बाहर खडे़ रहकर निगरानी की तथा दूसरी मोटरसाइकिल से जुगनू, गोकुल एवं दिलीप बावरिया बैंक के अन्दर घुस कर शाखा प्रबन्धक मनोज जैन के कनपटी पर बन्दूक लगाकर तथा दूसरे अधिकारी रश्मि को बन्दूक दिखाकर बैग में 6.73 लाख रूपये लूट कर ले गये थे।

 

उन्होंने बताया कि फरार एवं इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय, रेंज स्तर पर संचालित विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के सुपरविजन, थानाधिकारी कोतवाली चन्द्रभान सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने फरार इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कार्य योजना बनाकर उनके छीपने के सभी स्थानों पर दबीशे देकर तस्दीक की गई।

 

Wanted prize Accued Medhak arrested in Alanpur Bank of Baroda robbery case

 

पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर एवं तकनीकी संसाधनों से पीछा किया जा रहा था। 12 जून को पुख्ता सूचना मिली कि फरार ईनमी बदमाश गोविन्द उर्फ मेढ़क बांवरिया लाखेरी जिला बून्दी अपने किसी रिश्तेदार के पास आया हुआ है इस सूचना पर एक टीम लाखेरी भेजी गई। टीम ने घेरा बन्दी कर मेंढ़क को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

 

पुलिस अधीक्षक अग्रवाला ने बताया कि गोविन्द बांवरिया ने दिल्ली, देहरादून, फिरोजपुर एवं कोटा में फरारी काटी थी, फरारी के दौरान किये गये अपराधों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है, अन्य अपराधों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने सार्थक प्रयास कर चार बदमाशो को पूर्व में उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था।

 

इस वारदात में लिप्त अन्य मुख्य बदमाश गोविन्द उर्फ मेढ़क बावरी ने घटना के बाद से फरार चल रहा था। इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर 2500 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह थाना कोतवाली, अजीत मोगा सायबर सेल सोसाई लाल सहायक उपनिरीक्षक, विजय सिंह तथा दयाराम कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !