Saturday , 5 September 2026
Breaking News

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगरा आज आएंगे सवाई माधोपुर

भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री अश्विनी चौबे और राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगरा 14 व 15 जून को टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे 14 जून को दोपहर 12 बजे टोंक जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता करेंगे, उसके बाद दोपहर 1 बजे उनियारा तहसील मे पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण पर आयोजित किए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत विशाल महासंपर्क जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

Union Minister Ashwini Choubey and Rajya Sabha MP Ramchandra Jangra will visit Sawai Madhopur today

 

सांय 4 बजे शिवाड़ में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे। इसके पश्चात सांय 6 बजे सवाई माधेपुर पहुंचेगें जहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें। केंद्रीय मंत्री 15 जून को सवाई माधोपुर जिले के दौरे में रहेंगे दौरे के दौरान प्रातः काल केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथंभौर पहुंचकर गणेशजी महाराज के दर्शन करेंगे और उसके बाद जंगल सफारी पर जाएंगे। इसके बाद विकास तीर्थ हम्मीर ब्रिज और मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे तथा 4 बजे व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद सांय 7 बजे नंदा देवी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !