Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्थाई जगह की मांग को लेकर फल सब्जी विक्रेताओं का सात दिनों से धरना जारी, विशाल जनसभा कल

नगरपालिका बौंली कार्यालय के सामने खिरनी मोड़ तिराहे पर हीरामन के सामने पिछले दो सालों से संचालित फल सब्जी मंडी को एक बार फिर से बेदखल कर अन्यत्र चालू करने के मौखिक फरमान से फल सब्जी मंडी विक्रेताओं में भारी आक्रोश है। इसके चलते पिछले सात दिनों से फल सब्जी मंडी बंद है और मौके पर ही मंडी हेतू स्थाई जमीन आवंटन को लेकर धरना चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कई दौर की वार्ता होने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

 

फल सब्जी विक्रेताओं की मांग के अनुसार फल सब्जी मंडी हेतू जमीन कस्बे के मध्य ही आवंटित की जावे ताकी महिलाओं को सब्जी लाने ले जाने में कोई समस्या नहीं हो और फल सब्जी विक्रेताओं को भी नुकसान नहीं हो। प्रशासनिक अधिकारियों के सुझाव के अनुसार कोडियाई रोड़ पर पंचायत समिति के सामने स्थित रोडवेज बस स्टैंड की जगह को फल सब्जी मंडी के लिए स्थाई रूप से आवंटित कर दिया जाएगा। परन्तु यह जगह बौंली कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर है जहां लोगों का सब्जी लेने जाना सम्भव नहीं है और इसका असर फल सब्जी विक्रेताओं के धंधे पर पड़ेगा।

 

Fruit and vegetable vendors to protest for seven days demanding permanent place in bonli

 

पहले ही बार बार जगह बदलने से फल सब्जी विक्रेताओं को लगभग 25 लाख रूपये का नुकसान हो चुका है और पिछले सात दिनों से धरने के चलते मंडी बंद है जिससे इन फल सब्जी विक्रेताओं के लगभग 150 परिवारों पर आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। फल सब्जी मंडी समिति के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने बताया कि हमारी ये आखरी लड़ाई है। हमारे साथ अन्याय नहीं न्याय होना चाहिए। हम पिछले बीस सालों से इधर उधर धक्के खा रहे हैं जिससे हमें आर्थिक रूप से बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। अब हमें मंडी हेतू स्थाई जमींन आवंटित होनी चाहिए और कस्बे से बाहर नहीं मध्य में ही हमने कुछ जमीन प्रशासनिक अधिकारियों को बताई है।

 

उनमें से ही कोई एक जगह आवंटित की जानी चाहिए। हम कस्बे से बाहर नहीं अंदर रहकर ही अपना कार्य करना चाहते हैं। और अब जब तक मंडी समिति को स्थायी जमींन आवंटन का लेटर नहीं मिल जाता तब तक हमारा ये धरना लगातार जारी रहेगा। 20 जुन को हमने विशाल जनसभा का आयोजन रखा है जिसमें राज्यसभा सांसद डाॅ. किरोड़ी लाल मीणा, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व में सवाई माधोपुर कलेक्टर रहे केसी वर्मा, सीपी सैनी आदि लोग उपस्थित रहेगें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !