Saturday , 6 June 2026
Breaking News

कलेक्ट्री बाउण्ड्री बॉल पर विज्ञापन चस्पा करने पर लगाया पांच-पांच हजार रूपए का जुर्माना

नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद की बिना स्वीकृति के सरकारी भवनों की दीवारों, बाउण्ड्री पर अनाधिकृत रूप से विज्ञापन चस्पा करने, लिखने पर राजस्थान सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2015 की धारा 3 के अनुसार प्रथम अपराध पर एक वर्ष का कारावास व 5 हजार से 10 हजार रूपए तक का जुर्माना अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है।

 

Fine of five thousand rupees imposed for pasting advertisement on collectorate boundary ball in sawai madhopur

 

नगर परिषद आयुक्त होती लाल मीना ने राजस्थान सम्पत्ति विरूपण निवारण (संशोधन) अधिनियम 2015 की धारा 3 के तहत कार्यवाही करते हुए उज्जवल छात्रावास पी.जी. एवं कोचिंग सेन्टर प्रेम मंदिर सिनेमा हॉल के सामने बजरिया सवाई माधोपुर को कलेक्ट्री बाउण्ड्री बॉल के कोने पर एसबीआई एटीएम के पास विज्ञापन चस्पा करने, मदर चिल्ड्रन सीनियर सैकण्ड्री स्कूल गणेश नगर को कलेक्ट्रेट बाउण्ड्री के कोने पर विज्ञापन चस्पा करने एवं व्यवस्थापक जेपीएस सीनियर सैकण्ड्री स्कूल बाल मंदिर कॉलोनी को कलेक्ट्रेट बाउण्ड्री की दीवार पर विज्ञापन चस्पा करने पर पांच-पांच हजार रूपए का जुर्माना किया है। इसके साथ ही उन्होंने विरूपित दीवारों को पूर्वानुसार रंगाई, पुताई करवाकर फोटो के साथ 7 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !