Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राज्य की दोनों ही मुख्य राजनीतिक पार्टियां जमीनी स्तर आमजन की कर रही है उपेक्षा

आगामी विधानसभा चुनाओं में आमजन को केवल गुमराह और उपेक्षित करने में लगी है राज्य की दोनों ही मुख्य राजनीतिक पार्टियां जबकि एक सत्ता म है और दूसरी मुख्य विपक्षी है। सामाजिक कार्यकर्ता हरि प्रसाद योगी एडवोकेट ने जनहित में दोनों पार्टियों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महंगाई राहत शिविर के नाम पर केवल औपचारिकता और कागजी आंकड़ों में आमजन को उलझा रहे हैं।

 

जबकि हकीकत में तीन चार माह से बुजुर्ग विधवा पेंशन तक बंद है और बिजली के भारी बिल हैं। तो सरकारी विभागों में जवाबदेही कानून या सूचना के अधिकार तक का मखौल बना रखा है। सरकारी अस्पतालों में नि: शुल्क दवा जांच तो है पर वहां लम्बी लम्बी लाइनों के चलते हकीकत में प्राइवेट अस्पतालों में ही इलाज को आम जन मजबूर है। सवाई माधोपुर के हजारों युवा बेरोजगार जयपुर या अन्य महानगरों में पलायन कर रहे हैं।

 

Both the main political parties of the state are neglecting the common people at the grassroots level

 

ऐसे में महंगाई राहत शिविरों के वीडियो के नाम एक लाख रूपये के इनाम जैसी घोषणायें आमजन के लिये एक मजाक लगता है। वहीं दूसरी राज्य का मुख्य राजनीतिक विपक्षी दल के भाजपा के नेता रणथम्भौर के सितारा होटलों में चुनावों को लेकर मंथन कर रहे हैं। जो चार वर्षों से जनता से जुड़े मुद्दों पर दूर रहे। अब उनकी अगुवाई में मंथन कर रहे हैं। जबकि विपक्षी दल होने के नाते जनता के जनहित के मुद्दों पर जमीनी स्तर पर जनता के साथ होना चाहिये। जबकि हकीकत यह है कि आज भी आमजन अपने मुलभुत अधिकारों जिसमे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, यातायात के लिये संघर्षरत है।

 

जबकि होना यह चाहिये कि दोनों पार्टियों को एक साफ सुथरे जमीनी स्तर से आम जन से जुड़े घोषणा पत्र जनता के साथ जनता के बीच बैठकर तयारी करनी चाहिये और दृढ़ संकल्प के साथ उनको पूरा करना चाहिये और आमजन के प्रति अपनी जावबदेहिता और पारदर्शिता रखनी चाहिये। क्योंकि लोकतंत्र में सबसे बड़ा मालिक आम जनता ही होती है, केवल चुनावी वर्ष के चलते उनके लिये थोथी घोषणा या रणनीति बनाना लोकतंत्र मे दुर्भाग्यपूर्ण है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !