Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कुण्डेरा थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कुण्डेरा थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विजेन्द्र उर्फ विजय पुत्र मदन लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राजवीर सिंह व सीओ सवाई माधोपुर दीपक गर्ग के सुपरविजन में थानाधिकारी कुण्डेरा रामवीर सिंह द्वारा गत मंगलवार को आरोपी विजेन्द्र उर्फ विजय पुत्र मदन लाल निवासी जहाँगीर मोहल्ला शेरपुर कुण्डेरा को गिरफ्तार किया गया है।

 

Sawai Madhopur News Kundera police station arrested an accused in rape case

 

उल्लेखनीय है की गत 5 मई 2023 को प्रार्थीया सुनिता कुम्हार का परिवाद कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला हाजा से आरोपी विजेन्द्र के खिलाफ प्राप्त हुआ था। जिसमें आरोपी के खिलाफ आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच थानाधिकारी कुण्डेरा रामवीर सिंह की गई। अनुसंधान के दौरान आरोपी विजेन्द्र द्वारा बलात्कार करने की पुष्टि होने पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार सरगर्मी से आरोपी की तलाशी की गई।

 

गत मंगलवार को आरोपी विजेन्द्र उर्फ विजय पुत्र मदन लाल निवासी जहाँगीर मोहल्ला शेरपुर कुण्डेरा सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी कुण्डेरा रामवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रजीत, अजय कुमार कांस्टेबल, हरिसिंह कांस्टेबल एवं धनराज कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !