Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विशेषाधिकारी अंजली राजोरिया ने किया मशाल रथ यात्रा का भव्य स्वागत

कलाकारों ने नुक्कड नाटक से दी खेलों के महत्व की जानकारी

 

जिले में 5 अगस्त से आयोजित होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मशाल यात्रा रथ को 3 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मशाल रथ यात्रा ने शुक्रवार को करौली जिले से सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में प्रवेश किया। जहां विशेषाधिकारी अंजली राजोरिया ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में मशाल यात्रा रथ दल का माला साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर राजस्थानी परम्परा के अनुसार भव्य स्वागत किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  विशेषाधिकारी गंगापुर सिटी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुआ कहा कि खेल जीवन का आवश्यक अंग है खेलों से मानसिक बौद्धिक शारीरिक क्षमता में वृद्धि के साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। खेल सामाजिक समरसता में सहायक हैं। साथ ही विशेष अधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जारी जन हितकारी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

OSD Anjali Rajoria gave a grand welcome to the Mashal Rath Yatra in gangapur city

 

ओलंपिक रथ यात्रा के साथ आए कलाकारों ने राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी नुक्कड़-नाटक के माध्यम से दी। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के महत्व को कलाकारों ने उपस्थित खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को नाटक के माध्यम से समझाया। इसके साथ ही उन्होंने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को खेल और खेल भावनाओं के विकास का संदेश दिया। प्रभारी राजीव गांधी ओलंपिक खेल शफी मोहम्मद ने खिलाड़ियों के पंजीयन एवं प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी एवं राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास हेतु दी जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया।

 

इस अवसर पर अजय कुमार मीना तहसीलदार, नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना, महिला बाल विकास अधिकारी संजीव मीना सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके पश्चात मशाल यात्रा रथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टी खुर्द पहुंची। जहां बामनवास एसडीएम बाबूलाल ने मशाल यात्रा रथ का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर, नगर परिष आयुक्त दीपक चौहान, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गंगा सहाय मीना, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टी खुर्द ओम प्रकाश मीना, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, विद्यार्थी सहित आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !